फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सीटी स्कैन कराने आए युवक का पर्स गायब

Tue, 16 Jan 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से रेफर होकर पत्नी का सीटी स्कैन कराने आए युवक को रुपयों से भरा पर्स जिला अस्पताल से चोरी हो गया। पीड़ित ने सिविल लाइन चौकी पुलिस समेत सीएमएस से शिकायत की। पुलिस ने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के खरौनी पुरवा निवासी धीरेंद्र अपनी पत्नी संध्या का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराने की जांच लिख दी। जिस पर वह मंगलवार को सीटी स्कैन कराने जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसका किसी ने रुपयों से भरा पर्स पार कर दिया।
धीरेंद्र ने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपये थे। उसने सिविल लाइन चौकी पुलिस और सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र से शिकायत की। शिकायत के आधार चौकी पुलिस ने जिला अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें