जिला युवा कांग्रेस के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
युवा कांग्रेस के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद पर सद्दाम खां विजयी हुए। उन्होंने 377 वोट हासिल किए। इसी पद के दावेदार नरेंद्र त्रिपाठी 189 वोट पाए। उन्हें जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। 565 वोट पाने वाले मुमताज महासचिव घोषित हुए।
युवा कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया मई माह में शुरू हुई थी। 23 नवंबर को बांदा और तिंदवारी तथा 24 नवंबर को बबेरू, अतर्रा व नरैनी क्षेत्रों में मतदान हुआ था। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि बबेरू विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर मधुसूदन पटेल, नरैनी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर राज निगम और उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक निगम तथा तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष पद दिनेश सिंह घोषित किए गए।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुतैबा जमां खां, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राममिलन सिंह पटेल, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, पीसीसी सदस्य रामपाल अवस्थी, गजेंद्र सिंह पटेल, उपाध्यक्ष शिवबली ंसिंह, अल्तमश हुसैन, धर्मेंद्र कुमार सिंह, धीरेंद्र पटेल, अरशद अल्वी आदि उपस्थित रहे।