फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील में ऑनलाइन सेवा शुरू, हाईटेक हो गई व्यवस्था, भागदौड़ से मिलेगी निजात

Thu, 29 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस या प्रमाण पत्र अथवा खेतों की खसरा खतौनी के लिए दी गई अर्जियों पर की गई कार्रवाई अब एक क्लिक से जानी जा सकेगी। इसके लिए तहसील या कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। शासन ने इस पूरी प्रक्रिया को हाईटेक बना दिया है।
विज्ञापन


तहसील दिवस में दी गई अर्जी पर क्या हुआ? आय, जाति या निवास प्रमाण पत्र के आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई? खसरा खतौनी की नकल की अर्जी कहां पहुंची? इन तमाम सवालों का जवाब एक क्लिक से मिल जाएगा। चाहेंगे तो आपको इन अभिलेखों का प्रिंटआउट भी मिल सकेगा। घर बैठे इंटरनेट के जरिए यह सारे कामों की प्रगति जानने को मिलेगी।

तहसील दिवस में दी गई अर्जी पर की गई कार्रवाई जानने के लिए वेबसाइट tehsildivas.up.nic.in पर जाना होगा। अर्जी दिए जाते समय मिली रसीद पर लिखे 11 अंकों वाला नंबर डालकर अपनी अर्जी खुद देखी जा सकेगी। उस पर किस अफसर ने क्या लिखा है यह भी नजर आएगा।
विज्ञापन


इसी तरह आय, निवास, जाति प्रमाण पत्र और खसरा खतौनी आदि के लिए भी up.nic.in वेबसाइट खोलकर संबंधित कालम पर क्लिक करके और रसीद का नंबर डालकर सारी जानकारी देखी जा सकेगी। सदर तहसील में ई-मैनेजर नरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां ऑनलाइन सिस्टम चालू हो चुका है। इनके अलावा इंदिरा नगर, जिला परिषद, अलीगंज और बिजली खेड़ा में चार सेंटर खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें