जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में नाम वापसी प्रक्रिया भी पूरी हो गई। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर चुके चंद्रमौलि शुक्ला ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह सामान्य उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने वाले सुरेश कुमार निषाद ने भी पर्चा वापस ले लिया।
अब अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इनमें सुरेंद्र सिंह, रामनाथ श्रीवस्तव, आदित्य सिंह और जागेश्वर यादव शामिल हैं। सामान्य उपाध्यक्ष पद पर एक नाम वापसी के बाद दो प्रत्याशियों प्रमोद कुमार द्विवेदी और बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ हरिओम के बीच चुनाव होगा।
अब चुनाव में सभी पदों पर कुल 29 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रकाशन और संयुक्त सचिव पुस्तकालय में मात्र एक-एक प्रत्याशी होने से तीनों निर्विरोध निर्वाचित घोषित होंगे। इसी तरह वरिष्ठ सदस्य के सभी छह और कनिष्ठ सदस्य के पांच उम्मीदवार भी निर्विरोध निर्वाचित होंगे।
मतदान छह फरवरी को होगा। उसी दिन मतगण्ना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। महासचिव पद पर कोई भी नाम वापस न लिए जाने से तीन उम्मीदवारों मोहम्मद यासमीन, चंद्रभान सिंह गौर और प्रयाग दत्त अवस्थी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।