फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब के नशे में वाहन चलाने पर 874 का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यातायात पुलिस ने रविवार को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच के बाद नशे की पुष्टि होने पर 874 वाहनों का चालान किया गया। यातायात निरीक्षक ने वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर के बाबूलाल चौराहा, कालूकुआं चौराहा, ट्रैफिक चौराहा, संकट मोचन व रोडवेज बस स्टैंडआदि स्थानों पर अभियान के तहत जांच की गई। मादक पदार्थों व मदिरा का सेवन कर वाहन चलाने वालों को ब्रीथ एनालाइजर मशीन के जरिए चेक किया गया और गलत पाए जाने पर चालानी कार्यवाही भी की गई। दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, नो पार्किंग,चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न लगाने, दो पहिया चालक बिना हेलमेट व तीन सवारी के व अन्य धाराओं में 405 वाहनों के ई-चालान किए गए।
वही शुक्रवार को 265 एवं शनिवार को अभियान में 204 वाहनों के चालान किए गए थे। जनमानस को मादक पदार्थ व मदिरा का सेवन करके वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। अपील की गई कि होली पर कोई भी व्यक्ति वाहन चलाते वक्त किसी भी प्रकार का नशा न करें। चेकिंग के दौरान नशे में मिला तो कार्रवाई होगी। क्षेत्राधिकारी यातायात गवेंद्र पाल सिंह, यातायात प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, उप निरीक्षक यातायात त्रिलोकी नाथ पांडेय व ट्रैफिक सिपाही शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें