फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लिंक भेजकर ऑपरेटर के खाते से निकाले 3.41 लाख रुपये

Tue, 07 Jul 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थानाक्षेत्र में ऑपरेटर के साथ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठग ने चार दिनों में 3.41 लाख रुपये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने ऑपरेटर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन




भूरागढ़ मटौंध निवासी कमलेश कुमार ब्लॉक कार्यालय में एनआरएलएम में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने 25 जून को कॉल करके खुद को गरीबगंज थाने का पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि एक व्यक्ति के 3800 रुपये उनके खाते में गलती से चले गए हैं। उसे वह वापस कर दें। वापस करने के लिए उसने एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद उसका मोबाइल हैंग हो गया। इसके कुछ देर बाद कमलेश के फोन में शाम को 40 हजार रुपये आ गए।



उसी दिन 49 हजार रुपये उसके खाते से निकल भी गए। इसके बाद 26, 27, 29 जून को 98-98 हजार, 30 जून को 49 हजार रुपये खाते से निकले। इसी दिन 22 बार में एक-एक हजार रुपये उसके खाते में आए। कुछ देर बाद वह भी निकल गए। 30 जून को उसका फोन फॉर्मेट हो गया। जब उसने खाते में रकम चेक की और बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई तो उसके खाते से 3.41 लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई। मटौंध थाने के निरीक्षक प्रेमनारायण ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें