बांदा। अल्फिजा महिला सेवा संस्थान ने शनिवार की रात
शहर के एक होटल में मेंहदी, संगीत, डांस प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 50
बालिकाओं और युवतियों ने भाग लिया।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान
पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मेंहदी में मनतशा बेगम, मनु
शिवहरे, गजाला परवीन, जरीन, नाजरीन, यासमीन, फरहा, हिना, फिज्जो, रुखसार,
दरकशां आदि ने शानदार प्रस्तुती दी।
डांस में खुशी, मुस्कान,
समरीन, आकांक्षा, नरगिस, श्वेता, कशिश, कशिश बाल्मीकि, शाहीन, अलीसा,
स्नेहा तिवारी, महक गुप्ता, निशा श्रीवास ने जमकर तालियां बटोरीं। संस्था
निदेशक रूबी जैनब ने बेहतरीन प्रस्तुती देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत
किया।