फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों से मिला रोडवेज को पांच करोड़ किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में परिवहन निगम को रोज होने वाली 40 लाख रुपये की आमदनी लॉकडाउन ने बंद कर दी थी। इसके बाद भी अपने कर्मचारियों को वेतन के रूप में 11 लाख रुपये प्रतिदिन देना पड़ रहा है। अब प्रवासी मजदूरों को लाने-ले जाने में लगाई गईं रोडवेज की बसों से निगम को हाल के दिनों में करीब 5 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है। निगम प्रशासन ने इससे राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर पहली अप्रैल से 15 मई तक रोडवेज की 583 बसों ने 26 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को महानगरों से लाकर उनके घर पहुंचाया। इसके लिए निगम को प्रति बस 12 घंटे में 45,373 रुपये की दर से किराया प्राप्त हुआ है।
क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव अग्रवाल का कहना है कि प्रवासी मजदूरों को पहुंचाने के लिए 26 मार्च से ही बसों का संचालन शुरू हो गया था। 5 मई से विशेष ट्रेनों से मजदूरों के आने के बाद निगम की आय और बढ़ गई। बांदा डिपो की बसों ने 452 फेरे और महोबा डिपो की बसों ने 180 फेरे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें