फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण का 60 फीसदी सफर पूरा कर पाईं सड़कें

Tue, 20 Mar 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
राज्य योजना से निर्माणाधीन अधूरी पड़ी नरैनी-कालिंजर फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क राहगीरों को मंजिल तक पहुंचाने वाली सड़क अपना ही सफर पूरा नहीं कर सकीं। साल गुजर गया और निर्माण की रफ्तार 60 फीसदी से आगे नहीं बढ़ी। जिले में सात योजनाओं से 358 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। चालू साल में इनके लिए 5.69 अरब रुपये मंजूर हुए थे। इसमें 3.22 अरब रुपये से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। एक भी सड़क अपने मुकाम तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन



चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा में पीडब्ल्यूडी की सड़कों की यही कहानी है। वित्तीय वर्ष 2017-18 अंतिम पायदान पर है। 10 दिन से भी कम समय बचा है। बांदा जिले में वर्ष 2015-16 और वर्ष 2016-17 में मंजूर हुईं कई सड़कें आज तक पूरी नहीं र्हुइं। जिला योजना से 5.55 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 2, 89,83000 रुपये मंजूर हुए थे। इसमें 1,42,50,000 रुपये खर्च हो चुका है। पीडब्ल्यूडी की ही मान लें तो अभी 70 फीसदी ही सड़कें बन पाई हैं।

इसी तरह राज्य योजना से 95.60 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों के लिए 2,91,0700000 रुपये स्वीकृत हुए थे। इसमें 1,51,99,79000 रुपये खर्च के बाद 55 फीसदी निर्माण हुआ है।केंद्रीय निधि मार्ग से 15 किलोमीटर की एक सड़क बन रही है। इसकी लागत 27 करोड़ 52 लाख रुपये है। इसमें 22 करोड़ एक लाख 60 हजार रुपये खर्च बताए गए हैं। काम 80 फीसदी बताया जा रहा है। राज्य सड़क निधि की 82.90 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए एक अरब 31 करोड़ 65 लाख 49 हजार रुपये स्वीकृत हुए। इसमें एक अरब 4 करोड़ 51 लाख 5 हजार रुपये खर्च हो जाना बताया गया है। सड़क निर्माण 83 फीसदी है। व्यापार विकास निधि से 22.35 किलोमीटर लंबी 8 सड़कें बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इनके लिए 16 करोड़ 12 लाख 36 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। 4 करोड़ एक लाख रुपये खर्च के बाद सड़कों का निर्माण औसतन 38 फीसदी हुआ है। जिले में सबसे ज्यादा 48 सड़कों का निर्माण बुंदेलखंड विकास निधि (राज्यांश) से हो रहा है। इनकी लंबाई 120 किलोमीटर है। 91 करोड़ 61 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

अब तक 33 करोड़ 51 लाख 57 हजार रुपये का खर्च बताया गया है। एक अन्य योजना एससीपी से जनपद में 16.50 किलोमीटर लंबी 11 सड़कें बनाई जा रही हैं। इसके लिए 8 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। 4 करोड़ 92 लाख 24 हजार रुपये खर्च बताए गए हैं। कोई भी सड़क पूरी नहीं हुई है। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं का कहना है कि निर्माण कार्य जारी है। जल्द ही इन्हें पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें