फोटो-26- अतर्रा के गौरबाबा मंदिर के मुख्य द्वार के पास सड़क पर फैली गिट्टियां। संवाद
अतर्रा/पैलानी। सावन माह के आगमन पर जनपद के विभिन्न शिवालयों की ओर जाने वाले मार्ग बदहाल हैं। शासन के बेहतर इंतजाम के निर्देश के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अतर्रा के गौराबाबा मंदिर का मार्ग जर्जर हालत में है। सीसी सड़क में गहरे गड्ढे और जलभराव है। शिवभक्तों को कीचड़ से होकर मंदिर जाना पड़ता है। संदीप चौरिहा, योगराज अग्निहोत्री, अनुराग तिवारी और विक्रम गुप्ता ने बताया कि पाइपलाइन खुदाई के बाद सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं हुई। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है। कस्बे से कालिंजर के नीलकंठ महादेव मंदिर जाने वाला मार्ग भी खराब है।
-
अन्य मंदिरों के मार्ग और सफाई
पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां गांव में मां पाथादाई मंदिर का मार्ग भी बदहाल है। सावन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। मंदिर मार्ग पर एक पुलिया सात माह से अर्धनिर्मित है। इससे आवागमन में मुश्किल होती है। वहीं, तिंदवारी में मंगलवार को नगर पंचायत ने शिवालयों की सफाई कराई। इस दौरान अध्यक्ष सुधा साहू मौजूद रहीं।
फोटो-26- अतर्रा के गौरबाबा मंदिर के मुख्य द्वार के पास सड़क पर फैली गिट्टियां। संवाद