फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में खोद डाली 18 करोड़ की सड़क

विज्ञापन
Road worth 18 crores dug in 30 days - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कमासिन। 18 करोड़ की सड़क एक माह के अंदर ही जल जीवन मिशन की भेंट चढ़ गई। पाइप लाइन डालने के लिए तीन मीटर चौड़ी सड़क खोद डाली। इसके बाद गड्ढों को मिट्टी से पाट दिया गया। सड़क पर उड़ती धूल से लोग परेशान हैं। वहीं, बारिश में सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 18 करोड़ की लागत से मार्च में कमासिन से दादौघाट तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया था। अप्रैल में जल जीवन मिशन की ओर से पाइप लाइन बिछाने के लिए किटहाई मोड़ व केदार नाथ राजाराम महाविद्यालय मार्ग पर तीन-तीन मीटर चौड़ाई के गड्ढे खोदकर पाइप लाइन बिछाने के बाद मिट्टी से पाट दिया।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राम भरोसे का कहना है कि जल जीवन मिशन के इस्टीमेट में यह व्यवस्था है कि वह जिस सड़क को खोदेंगे उसे बनवाएंगे, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया। इसकी जानकारी प्रशासन सहित लोक निर्माण विभाग के बड़े अफसरों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें