फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दादौ घाट यमुना पुल के पास धंसी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-5-यमुना पुल के पास उखड़ी और धंसीी सड़क।
विज्ञापन

कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बांदा-फतेहपुर-प्रयागराज और कमासिन-राजापुर मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। दादौ घाट स्थित यमुना पुल के पास सड़क धंसने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। धंसी सड़क और गड्ढों के बीच भारी वाहनों को निकालना चालकों के लिए मुश्किल हो रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक लंबे समय से सड़क की समुचित मरम्मत नहीं होने से हालत लगातार खराब हो रही है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। रात में दृश्यता कम होने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन

मानवाधिकार फोरम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके प्रजापति ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण कई जगह सड़क उखड़ गई है और गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

गंगा समग्र कानपुर प्रांत के कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि दादौ घाट यमुना पुल के पास सड़क धंसने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि बांदा, फतेहपुर और प्रयागराज के अलावा कमासिन-राजापुर, चित्रकूट, पहाड़ी, ओरन, अतर्रा और बबेरू की ओर आने-जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके की जांच कराकर सड़क की मरम्मत और आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें