फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद से ऊपर उठकर समाज को जोड़ें: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Tue, 20 Jan 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाज को जाति-बिरादरी से ऊपर उठकर समरसता का भाव अपनाने की अपील की। कहा कि आज समाज में जातिवाद की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जबकि प्राचीनकाल में जातियां थीं पर जातिवाद नहीं था।
विज्ञापन


सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और विशिष्ट अतिथि प्रांत प्रचारक श्रीराम द्वारा भारत माता के छविचित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। धीरेंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में हिंदुओं से जनसंख्या वृद्धि पर ध्यान देने और अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कहा कि बच्चों को केवल नौकरी और व्यापार के लिए तैयार करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति भी जागरूक करना आवश्यक है।
उन्होंने स्वयंसेवकों को पवित्र सनातन धर्म, संस्कृति और समाज की सदैव रक्षा करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक श्रीराम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला और हिंदुओं को संगठित रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एकता ही हिंदू समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। कथा स्थल के पास एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सह-प्रांत प्रचारक मुनिश, विभाग प्रचारक ऋतुराज, विभाग कार्यवाह संजय, सुरेंद्र, श्यामसुंदर व श्याम निगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें