बांदा। उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से चल रहे समर कैंप के दसवें दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिताएं हुईं जूनियर वर्ग में स्टेडियम राइडर्स और सब जूनियर वर्ग में स्टेडियम योद्धा की टीमें विजेता बनीं। विजेता टीमों को संघ की ओर से पुरस्कृत किया गया।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जूनियर तथा सब जूनियर वर्ग की टीमों के साथ कबड्डी प्रययोगिता हुई। जूनियर वर्ग में स्टेडियम राइडर्स तथा स्टेडियम स्टीलर्स के बीच मुकाबला हुआ। स्टेडियम राइडर्स ने स्टेडियम स्टीलर्स को 39-21 के अंतर से हराया।अजय रेडिंग में तथा लवकुश अंश का डिफेंस में दबदबा रहा। स्टेडियम स्टीलर्स की तरफ से राहुल, हर्षवर्धन, सूरज व विष्णु ने कड़ी टक्कर दी, पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
सब जूनियर वर्ग में स्टेडियम योद्धा व स्टेडियम पिंक पैंथर टीम के बीच मुकाबला हुआ। स्टेडियम योद्धा ने पिंक पैंथर को 45.37 के अंतराल से पराजित किया। हॉफ टाइम तक बराबर की टक्कर रही, अंत में पांच मिनट शेष रहते मैच में स्टेडियम योद्धा ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली। गुप्टिल, अंशुमान व अमन का प्रदर्शन बेहतर रहा। रैफरी की भूमिका शुभम सिंह, प्रवीन पांडेय व आरवीर ने निभाई।
कोच कमल सिंह यादव ने दोनों विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मैच के दौरान अरविंद कुमार पांडेय, महेंद्र कुमार देवपुरिया ने सहायता राशि सौंपी। राष्ट्रीय स्तर की वरिष्ठ खिलाड़ी जिया, अलशिफा, खुशबू तथा शुभम को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले सुबह कैंप में स्टेडियम से महाराणा प्रताप चौक, पुलिस लाइन, डीएम कालोनी, जेएन काॅलेज, पुलिस लाइन तरराहा, जेल रोड स्टेडियम तक क्राॅस कंट्री रनिंग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच कमल सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को शाम पांच बजे मैत्री मैच होंगे। इनमें स्टेडियम बांदा, स्टेडियम योद्धा, महोबा, स्टेडिम पिंक पैंथर की टीमें प्रतिभाग करेंगे।