फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अधूरे नाले में बाइक समेत गिरे सवार, बची जान

Thu, 12 Nov 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 7- निर्माणाधीन नाले में बाइक समेत गिरा रज्जन तिवारी। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
पैलानी। खप्टिहा कलां कस्बे में अधूरे नाले ने राहगीरों की जान जोखिम में डाल दी है। बुधवार को बाइक सवार रज्जन तिवारी अपने दोस्त के साथ गहरे नाले में जा गिरे। दोनों की जान तो बच गई, लेकिन हादसे के बावजूद पीडब्ल्यूडी की नींद नहीं टूटी।
विज्ञापन

बस स्टैंड से पंचायत भवन तक करीब 99 लाख रुपये की लागत से बन रहा सीसी मार्ग और नाला 11 महीने बाद भी अधूरा पड़ा है। बीच रास्ते में खोदाई और स्लैब न पड़ने से कस्बा सहित करीब 12 गांवों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
बुधवार को खप्टिहा निवासी रज्जन तिवारी अपने दोस्त जो अमारा कुटी का रहने वाला है, उसके साथ बाइक से निकल रहा था। इसी दौरान दोनों बाइक समेत गहरे नाले में जा गिरे। हादसे में दोनों बाल-बाल बच गए और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इस खुले नाले में कई राहगीर और छोटे बच्चे भी गिरते-गिरते बचे हैं। बावजूद इसके निर्माण कार्य पूरा कराने की दिशा में तेजी नहीं दिखाई जा रही है। नाले के नीचे स्लैब नहीं बनने से काम रुका हुआ है।
गांव के शंकर शुक्ला, राकेश बाबा, गया प्रसाद तिवारी, सोहनलाल विश्वकर्मा और रामनारायण तिवारी ने बताया कि करीब 11 महीने से सड़क और नाले का निर्माण अधूरा है। कई बार खोदाई और निर्माण के बाद भी रास्ते की स्थिति नहीं बदली। इससे कस्बे के साथ आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
उधर, 24 नवंबर से कस्बे में कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव शुरू होना है। यह क्षेत्र का प्रमुख आयोजन है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में नाला और सड़क दुरुस्त नहीं होने से आयोजन के दौरान आवागमन की समस्या और बढ़ सकती है।
गांव के लोगों ने उप जिलाधिकारी पैलानी भूपेंद्र सिंह से शिकायत की है। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग के सहायक अभियंता को मार्ग तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता कालिम खां ने बताया कि 24 नवंबर से पहले नाले पर दिन-रात काम कराकर इसे आवागमन योग्य बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें