चित्रकूटधाम मंडल के नए कमिश्नर प्रवीण कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां कार्यभार संभाल लिया। यहां के पूर्व वह लखनऊ में स्थानीय निकाय के निदेशक थे। श्री सिंह डेढ़ दशक पूर्व बांदा के अपर जिलाधिकारी रह चुके हैं।
आयुक्त आवास में स्थित कैंप कार्यालय में दोपहर को नए आयुक्त ने चार्ज संभाला। वह 1998 बैच के आईएएस हैं। शामली मेें जिलाधिकारी भी रहे। नए आयुक्त से डीआईजी ज्ञानेंद्र तिवारी, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राकेश शंकर समेत विभिन्न विभागों के मंडलीय और जनपद स्तरीय अफसरों ने मुलाकात की।
आयुक्त ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। श्री सिंह बांदा जनपद में 15 सितंबर 1995 से 20 जून 1997 तक अपर जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) रह चुके हैं। श्री सिंह 16 मार्च को सुबह 10:30 बजे मयूर भवन सभागार में मंडल स्तरीय बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।