फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में चेकडैमों पर जांच की आंच, दो वर्षों के भीतर बने चेकडैमों के निर्माण में घपले का अंदेशा

Tue, 10 Mar 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर में पिछले दो वर्षों में बनवाए गए लघु सिंचाई विभाग के चेकडैमों की जांच के शासन ने आदेश दिए हैं। इस अवधि में बांदा में बनवाए गए 18 चेकडैम भी जांच के दायरे में हैं। इन पर 4.61 करोड़ रुपये लागत आई है।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों से चेकडैमों की जांच और सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र तलब की है। चेकडैमों के नाम पर पूरे प्रदेश खासकर बुंदेलखंड में जमकर सरकारी पैसे की बर्बादी हुई।

प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (लघु सिंचाई एवं भूगर्भ) चंद्र प्रकाश ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाए जा रहे चेकडैमों में अनियमितता, गुणवत्ता और मानक संतोषजनक न होने तथा डुप्लीकेसी आदि की मिल रही शिकायतों पर सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए डीएम को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


इसमें ऐसे चेकडैमों का भौतिक सत्यापन उप जिलाधिकारी से कराकर सत्यापन रिपोर्ट के साथ लेखपाल और संबंधित ग्राम प्रधान से चार बिंदुओं पर प्रमाणपत्र भेजने के निर्देश दिए हैं। चेकडैम अस्तित्व में हैं अथवा नहीं? चेकडेम का नक्शा नजरी और स्थान (खसरा खतौनी के अनुसार) तथा ग्राम प्रधान की रिपोर्ट मांगी गई है।

शासन के इस आदेश के मिलने पर डीएम सुरेश कुमार ने जनपद के सभी एसडीएम और बीडीओ को लिखित निर्देश जारी करते हुए शासनादेश के अनुरूप जांच और सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र भेजने को कहा है।

गौरतलब है कि बांदा जनपद के महुआ, बड़ोखर, तिंदवारी, कमासिन और बबेरू ब्लाकाें में वर्ष 2013-14 में विभिन्न योजनाओं के तहत चार करोड़ 61 लाख  तीन हजार रुपये की लागत से 18 चेकडैम बनाए हैं।

बांदा में बने 18 चेकडेम
लघु सिंचाई विभाग ने बांदा जनपद में वर्ष 2013-14 में महुआ ब्लाक में मनीपुर गांव में 23.68 लाख, बड़ोखर ब्लाक के पथरी गांव में 21.9 लाख, खहरा गांव में 18.77 लाख, तिंदवारी ब्लाक के भिड़ौरा में 58.96 लाख, वासिलपुर में 24.41 लाख, कमासिन ब्लाक के शिवहद 24.10 लाख रुपये लागत से चेकडैम बनवाए हैं।

ममसी खुर्द में (तीन चेकडैम) क्रमश: 19.18 लाख व 24.35 लाख तथा 19.59 लाख, पछौवां में 18.7 लाख। बबेरू ब्लाक में औगासी में 27.66 लाख व 22.82 लाख, जलालपुर (मिठाईलाल का डेरा) में 22.9 लाख व 35.93 लाख, गुजेहनी गांव में 28.79 लाख, कुम्हेड़ासानी मेें 27.95 लाख रुपये लागत से चेकडैम बनवाए हैं।

इसी प्रकार बड़ागांव में 23.53 लाख और निलाथू गांव में 20.06 लाख रुपये लागत से चेकडैम बनवाए हैं। यह सभी जांच के दायरे में हैं। इन चेकडैमों के अवर अभियंता प्रशांत कुमार शुक्ला, एके सिन्हा, शौराज सिंह, देवेंद्र सिंह, अमित कुमार, श्यामलाल, रामेश्वर सिंह और आरपी वर्मा बताए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें