फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसपी ऑफिस से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े सेवानिवृत्त दरोगा की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

Fri, 04 Oct 2019 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती मृतक दरोगा की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा में एसपी कार्यालय से करीब 100 मीटर दूर दिनदहाड़े सेवानिवृत्त दरोगा की पीट-पीटकर हत्या कर 50 हजार रुपये लूट लिए। एक आरोपी को सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने मौके पर ही दबोच लिया। दूसरा आरोपी लूटी गई रकम लेकर भाग निकला। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के रिटायर्ड पुलिस दरोगा कल्लू प्रसाद (66) शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर निकला था। साथ में उसकी पत्नी रामकली और पुत्र चंद्रप्रकाश तथा पत्नी का भाई (साला) गरीबा भी थे।

 

विज्ञापन

यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बैंक से चंद कदम आगे पहले से घात लगाए बैठे दो लोगों ने कल्लू प्रसाद पर हमला बोल दिया। उसे लात-घूसों से मारापीटा और झोले में रखे 500 रुपये के नोटों की गड्डी (50 हजार) रुपये निकाल लिए। पत्नी रामकली ने बचाव किया तो उसे धक्का देकर गिरा दिया। पुत्र चंद्रप्रकाश को भी मारापीटा।

चंद्रप्रकाश और गरीबा ने एक हमलावर रामसुधीर को दबोच लिया। दूसरा भाग निकला। कल्लू प्रसाद को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, दबोचे गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बेटे चंद्रप्रकाश की तहरीर पर शहर कोतवाली में रामसुधीर और ननकूराम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दोनों भी निवाइच गांव के ही रहने वाले हैं। ननकूराम गांव का कोटेदार भी है। सेवानिवृत्त दरोगा कल्लू प्रसाद अस्वस्थ भी थे। इलाज के लिए ही बैंक से पैसा निकाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सदर राघवेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें