नरैनी। गांव में शासकीय कार्य किए जाने के दौरान लेखपाल के साथ प्रधान ने अभद्रता व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। गिरवां पुलिस ने प्रधान के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
गिरवां थाना क्षेत्र के पिथौराबाद में तैनात लेखपाल अभिषेक कुमार बुधवार को शासकीय कार्य के लिए गिरवां क्षेत्र गया था। कार्य के दौरान अकबरपुर गांव के वर्तमान प्रधान योगेंद्र गिरी अपने गांव से संबंधित अनैतिक कार्य करने का दबाव बना कर करवाना चाह रहा था।
लेखपाल द्वारा मना किए जाने पर विवाद करने लगा तथा अभद्रता व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते हुए देखने की धमकी दिया था। गिरवां पुलिस ने तहरीर के आधार पर योगेंद्र गिरि निवासी अकबरपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।