बांदा। कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात तीन कर्मचारियों से कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के कमासिन रोड निवासी संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11:30 बजे उनके पेट्रोल पंप पर कुछ लोग पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से किसी बात पर भिड़ गए। इसके बाद कर्मचारी दिलीप पटेल, रोहित राजपूत और बैजनाथ को लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में संदीप की तहरीर पर पुलिस ने बड़ागांव निवासी बोधा पटेल, रमाकांत पटेल, विवेक पटेल, विकास पटेल, सुरेश प्रजापति और कोर्रम गांव के सोनू पटेल, दिनेश पटेल व बबेरू निवासी पीसी पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।