फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए ‘सीमांत गांधी’, चित्र पर चढ़ाए फूल-माला

Wed, 21 Jan 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहदी (सीमांत) गांधी के नाम से मशहूर रहे भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खान की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों ने अलग-अलग आयोजन किए।
विज्ञापन


जिला कार्यालय में उनके चित्र पर फूल-माला चढ़ाने के बाद जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल ने कहा कि देशवासियों को सीमांत गांधी को नहीं भूलना चाहिए। उनका जन्म 1890 में और निधन 20 जनवरी 1988 को हुआ। देश का बंटवारा होने पर वह बहुत दुखी हुए थे।

प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने उनके बताए रास्ते में चलने का आह्वान किया। मोहम्मद उमर दुर्रानी, शोएब रिजवी, वैभव सिंह ने भी संबोधित किया। संतोष द्विवेदी, हरिश्चंद्र वाजपेई, श्रीप्रकाश शुक्ल, सुखदेव गांधी, शिवबली सिंह, जयकिशोर गुप्त, शब्बीर सौदागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्त की अध्यक्षता में खाईपार में सीमांत गांधी की पुण्यतिथि मनाई। प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने कहा कि खान साहब बचपन से ही समाजसेवा को समर्पित थे। महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान ने माल गुजारी आंदोलन मेें उनकी गिरफ्तारी का जिक्र किया।

शहर महासचिव अमित तिवारी ने बताया कि 98 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। उन्हें अफगानिस्तान मेें दफाया गया। निधन के एक वर्ष पूर्व उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्याम मोहन वर्मा, धर्मेंद्र रिछारिया, अशोक चौहान, काली चरन निगम, अल्तमश हुसैन, नरेंद्र अग्रवाल, कृपा शंकर वर्मा, गीता रानी, संतोष गुप्ता, अल्लारक्खू आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें