फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सतर्क रहें, पैदल गश्त करें, चेकिंग बढ़ाएं

Tue, 20 Oct 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने सोमवार को डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस और एसपी पलाश बंसल के साथ फतेहगंज थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पीड़िताओं को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एडीजी ने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाने, शस्त्रों, सीसीटीवी कैमरों और अभिलेखों की स्थिति देखी। लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
त्योहारों पर संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, पैदल गश्त और चेकिंग बढ़ाने और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने को कहा।
विज्ञापन

सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की कार्य संबंधी और व्यक्तिगत समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें