फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: देवी प्रतिमाओं का विसर्जन आज, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

Tue, 20 Oct 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-26-केन नदी के पास विसर्जन के लिए बनाया गया कुंड। संवाद
विज्ञापन
बांदा। आज मंगलवार को देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के मद्देनजर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

प्रतिमाएं महेश्वरी देवी मंदिर से होकर गुजरेंगी, जहां पंडाल आयोजकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा चौक बाजार, गूलरनाका, जिला परिषद चौराहा, अलीगंज, खूटी चौराहा, बाबूलाल चौराहा, ओवरब्रिज, रोडवेज बस स्टैंड और संकट मोचन मंदिर होते हुए भूरागढ़ स्थित केन नदी के विसर्जन स्थल पहुंचेगी। यहां देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन

लखनऊ और फतेहपुर की ओर से आने वाले वाहनों को मंडी समिति, कानपुर और हमीरपुर की ओर से आने वाले वाहनों को महाराणा प्रताप चौराहा, अतर्रा और प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहनों को अतर्रा चुंगी तथा महोबा की ओर से आने वाले वाहनों को बाईपास के पास रोका जाएगा।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सोमवार शाम को डीएम अमित आसेरी और एसपी पलाश बंसल ने विसर्जन स्थल का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें