घर के दरवाजे पर खेल रही आठ वर्षीय भतीजी को रिश्ते का चाचा उठा ले गया और दुष्कर्म किया। चंगुल से छूटी बालिका के घर लौटने पर मां को आपबीती सुनाई। मां ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शाम आठ वर्षीय बालिका घर के दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान उसका चाचा नशे में पहुंचा और बालिका को उठा ले गया।
घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके नाजुक अंगों में चोटें आई। चाचा की चंगुल से छूटी बालिका रोती हुई घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। मां ने कोतवाली में सूचना दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
डीआईजी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है। बालिका का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया। कोतवाली प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।