बांदा। बच्चे की दवा कराने आई महिला को पति के दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि अपने बच्चे का इलाज कराने 21 मई को मेडिकल कॉलेज आई थी। यहां अतर्रा चुंगी के पास उसके पति का दोस्त तिंदवारा गांव निवासी शिवाकांत उर्फ शिवा उसे मिल गया। उसने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसे बाइक में बैठाकर मेडिकल कॉलेज के पीछे सुनसान जगह में ले गया। वहां उसके दो साथी ह्दयेश व विनोद भी आ गए। उन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद बाइक में बैठाकर गांव में छोड़ आया। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शहर कोतवाली अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।