फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुधेड़ा को पांच विकेट से हराकर रामपुर ने जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
मैच में टॉस के समय खड़े दोनों टीमों के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। पैलानी तहसील के ग्राम तनगामऊ में शनिवार को टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में रामपुर की टीम ने बुधेड़ा को पांच विकेट से हराया। रामपुर टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शनि को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बुधेड़ा की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनका फैसला गलत साबित हुआ। टीम के शुरुआती विकेट जल्दी गिरने से पूरी टीम दबाव में आ गई और निर्धारित ओवरों के पहले ही मात्र 67 रनों पर ऑलआउट हो गई। रामपुर की ओर से कप्तान शनि ने दो विकेट हासिल किए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर की टीम ने कप्तान शनि की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बारहवें ओवर में ही मैच जीत लिया।
कप्तान शनि ने तेज तर्रार 32 रन बनाए। बुधेड़ा की ओर से अशरफ ने तीन विकेट हासिल किए। किसान नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने शनि को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया।मैच के दौरान आयोजक जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, शशिकांत तिवारी, अंकित तिवारी, शिवप्रताप तिवारी, गोविंद सिंह, गोविंद निषाद, मोनू सिंह, हरिओम राठोर, संजय प्रजापति सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें