फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीर्घायु आयुष्मान के शुभ संयोग के बीच बांधी राखी

विज्ञापन
स्वयंसेवी संगठन आसरा कार्यालय में पौध को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाती प्रबंधक शशि प्रजापति। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सोमवार को रक्षाबंधन परंपराओं और उत्साह के साथ मनाया गया। जानकारों के मुताबिक सर्वार्थ सिद्धि दीर्घायु आयुष्मान का भी शुभ संयोग रहा। यह दुर्लभ संयोग 29 साल बाद आया है। इस साल भद्रा और ग्रहण का साया भी रक्षाबंधन पर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार और रक्षाबंधन के दोहरे संयोग को सुबह हुई रिमझिम बारिश ने और सुहावना बना दिया। खुशगवार मौसम के बीच निर्धारित मुहूर्त पर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। उन्हें मिठाई खिलाई। बालक-बालिकाओं से लेकर किशोर-किशोरियों, युवक-युवतियों और उम्रदराज महिला-पुरुषों में रक्षाबंधन का खास उल्लास रहा।
पौधों को राखी बांध लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प
बांदा। आशियाना सोशल रिफार्मर एसोसिएशन (आसरा) ने रक्षाबंधन पर पौधों को राखी बांधकर मनाया। एसोसिएशन कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। बांदा स्थित कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में पौधों को राखी बांधी गई।
विज्ञापन

प्रबंधक शशि प्रजापति ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन देती है। इसके बिना जीने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसके बाद भी हम प्रकृति को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही वजह है कि तरह-तरह की बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर पौधों को राखी बांधकर प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर संजय सविता, अभिषेक, सरवन देवी, हिमांशु, अमित आदि शामिल रहे।

भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती बहन।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें