फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनारायण जोनल और सचिन बांदा अध्यक्ष बने

विज्ञापन
Rajnarayan Zonal and Sachin Banda become president - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के ठेकेदारों के संगठन ईडीसी (बुंदेलखंड) में चित्रकूटधाम मंडल के नए पदाधिकारी चुने गए हैं। जोनल कमेटी में राजनारायण गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को पीली कोठी सब स्टेशन में हुई बैठक में जोनल व जिला कमेटी के पदाधिकारियों का आम राय से चुनाव हुआ। जोनल कमेटी में शैलेश सिंह शिल्लू एवं हरविंद सिंह महामंत्री चुने गए। जिला प्रभारियों में प्रदीप कुमार शिवहरे (बांदा), मानवेंद्र सिंह (हमीरपुर), अनूप मिश्रा (चित्रकूट) और जितेंद्र तिवारी (महोबा) को चुना गया।
बांदा जिला कमेटी में सचिन मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मानवेंद्र सिंह महामंत्री, अनूप मिश्रा उपाध्यक्ष, डॉ. निर्भय सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मुबीन खां को कोषाध्यक्ष तथा राकेश कुमार व जितेंद्र तिवारी जिला सचिव चुने गए।
विज्ञापन

जोनल अध्यक्ष श्री गुप्त ने बताया कि 10 अगस्त को यूनियन विभिन्न समस्याओं के मुद्दे पर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देगी। निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें