फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आए राजाभइया, सियासी बातचीत से परहेज

विज्ञापन
बांदा में वैवाहिक कार्यक्रम में संत और समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री राजाभइया। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजाभइया) ने अपनी पार्टी का दूसरा स्थापना दिवस सोमवार को मंडल अध्यक्ष समीर सिंह की बेटी की शादी में शिरकत करके मनाया। वे तकरीबन 30 मिनट तक रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मीडिया से बात करने में यह कहकर कन्नी काट गए कि निमंत्रण में आए हैं। सियासी बात करना ठीक नहीं। वह शाम 4.55 बजे सिविल लाइन स्थित मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे। उनकी अगुवानी के लिए शहर की सीमा पर बड़ी संख्या में कारों का काफिला था।
महामंडलेश्वर (जूना अखाड़ा) नवल गिरी महाराज सहित ब्लॉक प्रमुख (बाबागंज, कुंडा) पंकज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष (प्रतापगढ़) उमाशंकर यादव सहित जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास सहित विजय सिंह परमार, रज्जन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें