फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिकारियों को भेजा जेल

विज्ञापन
कार में लदे शिकार के साथ वन कर्मी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्योंढ़ा वन ब्लाक में रविवार को जंगली सूअर का शिकार करते रंगेहाथ पकड़े गए तीन शिकारियों के खिलाफ गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। शिकारियों से बरामद जाइलो कार सीज कर दी गई। वन विभाग कर्मियों को आशंका है कि पकड़े गए शिकारी मांस तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन

गिरवां थाने में क्षेत्रीय वन रक्षक कमलेश कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे वन दरोगा हरीकांत, रामबहोरी और वह (वन रक्षक) शिकारियों की सूचना पर घेराबंदी करके जंगल से निकल रही जाइलो कार को रोक लिया। कार में ड्राइवर सहित तीन व्यक्ति बैठे थे। शिकार किया हुआ एक जंगली सूअर और दो बोरों में करीब 50 किलो मांस भी था।
पकड़े गए आरोपी रावेंद्र प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय महेश प्रताप सिंह, जमुना प्रसाद सोनी पुत्र भवानीदीन, राजू कुशवाहा पुत्र बलदुवा बताए गए हैं। तीनों छतरपुर (एमपी) के थाना महाराजपुर के टटम गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण की धारा 9, 39, 49 व 51 में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अभी और जानकारी जुटा रही टीम
बांदा। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमपी गौतम ने बताया कि पकड़ी गई कार को सीज कर दिया गया है। विभागीय टीम अभी और जानकारी जुटा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए शिकारियों के बारे में और तथ्य इकट्ठा किए जाएंगे। संभवत: ये किसी गिरोह से जुड़े हुए हैं जो जंगल में अवैध शिकार करके मांस का कारोबार करता है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी एमपी गौतम।- फोटो : BANDA

राघवेंद्र प्रताप सिंह, जमुना प्रसाद सोनी व राजू कुशवाहा।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें