फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फसलों के लिए बारिश अमृत, खिल उठे किसान

विज्ञापन
फोटो 23 बीएनडीपी 35- खेतों में खड़ी सरसों की फसल। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में बारिश ने फसलों में अमृत का काम किया है। खेतों में लहलहाती फसलों को देखकर किसानों के चेहरे खिल गए। पानी के अभाव में दलहन व तिलहन की फसलें मुरझा रहीं थी। बारिश ने उनमें जान फूंक दी है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ में बेमौसम बारिश से 80 फीसदी फसल खराब हो गई थी। ऐसे में किसानों ने रबी में लक्ष्य से अधिक बुआई की है। मंडल में कुल कृषि क्षेत्रफल 10,74,132 है। कृषि विभाग ने रबी में 9,33,630 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विभाग की मानें तो मंडल के चारों जनपदों में 2.51 लाख किसानों ने 9,40,526 हेक्टेयर में बुवाई की है। जो लक्ष्य के 6,896 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अधिक है। कृषि विश्व विद्यालय के कृषि/मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि बुंदेलखंड में प्रमुख रूप से चना, मटर, मसूर, लाही, सरसों, अलसी आदि की बुआई की जाती है। जो मुख्य वर्षां आधारित फसल है।
विज्ञापन

नवंबर व दिसंबर में बारिश न होने से फसल मुरझा रही थी। फसलों में फूल पूरी ताकत से नहीं निकल रहे थे। जो निकल रहे थे वह मुरझा कर जमीन में गिर जाते थे। सोमवार को जिले में 4.6 मिली मीटर बारिश ने फसलों में जान फूंक दी है।
हालांकि वर्षा कम हुई है, लेकिन धीमी गति से हुई बारिश फसलों के लिए बेहतर है। अब फसल एक दो दिन में ही लहलहा जाएगी। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हल्की वर्षा होने का अनुमान जताया है। जो फसलों के लिए बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें