फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी लहर के मद्देनजर रेलवे ने फिर किया मास्क अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर के मद्देनजर रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों और विभागीय कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। रेलवे ने देश के महानगरों से आ रहे यात्रियों से संभावित संक्रमण को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

हाल ही में बुंदेलखंड के कई जिलों में कोरोना के केस मिले हैं। उधर, महानगरों में पहले से ही कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिले के लगभग 55 हजार लोग दिल्ली, मुंबई, सूरत, नोएडा समेत कई महानगरों में काम करते हैं। इनका ट्रेनों से यहां आना-जाना बना रहता है। रेलवे के मुताबिक लगभग 200 लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। इन हालात के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों के साथ ही अपने विभागीय कर्मियों को मास्क लगाना जरूरी कर दिया है। स्टेशन प्रबंधक केके कुशवाहा का कहना है कि कोरोना कम हुआ है, लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। यात्रियों को सावधानी बरतना चाहिए।
प्रतिदिन बसों में चलते हैं चार हजार यात्री
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की 402 सरकारी और 18 प्राइवेट 20 बसें दिल्ली से रोज आती जाती हैं। इनमें प्रतिदिन चार हजार से अधिक यात्री सफर करते है। इधर, सहालग के कारण बड़ी संख्या में लोग दिल्ली से अपने घरों को आ रहे है, लेकिन बसों में कोरोना संक्रमण से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे है। कोई यात्री मास्क नहीं लगा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी भी लापरवाही बरत रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें