फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को भी मिलेगी यूपी-100 सेवा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
यूपी-100 सेवा अब ट्रेन यात्रियों को भी मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इस सेवा में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को भी जोड़ दिया है। ट्रेन यात्री किसी घटना पर अब इस सेवा का भी सहयोग ले सकेंगे।
विज्ञापन



अब तक ट्रेनों या रेल परिसर में होने वाली अपराधिक घटनाओं या पुलिस संबंधी अन्य सेवाओं के लिए यात्रियों को जीआरपी पर ही निर्भर रहना पड़ता था। अब प्रदेश सरकार ने जीआरपी को भी यूपी-100 के दायरे में ला दिया है। यात्री इस नंबर पर कॉल करके जीआरपी की मदद ले सकेंगे। इस नई शुरुआत के बारे में यात्रियों को जीआरपी इन दिनों जानकारियां दे रही हैं। ट्रेनों में स्टीकर चिपकाए जा रहे हैं।


जीआरपी इंस्पेक्टर रामबरन सिंह ने बताया कि इस सेवा के जरिये यात्री ट्रेन अथवा प्लेटफार्म में होने वाली किसी भी तरह की घटना होने पर जीआरपी की मदद ले सकता है। जीआरपी पुलिस अधीक्षक प्रभाकर अवस्थी के निर्देश पर ट्रेनों व प्लेटफार्म पर इसके पोस्टर, बैनर, स्टीकर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यात्रियों ने इस सेवा का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। शनिवार को घाटमपुर निवासी रमेश लालवानी का झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन में बैग छूट गया। इस सेवा के जरिये कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। बांदा में बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसी तरह जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस में यात्री की तबियत बिगड़ने की सूचना दी गई। यात्री को यहां पर इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें