Raid in four petrol pumps, machine and oil check
- फोटो : BANDA
बांदा/तिंदवारी। अफसरों की टीम ने शनिवार को पेट्रोल पंपों का अचानक निरीक्षण किया। अफसरों को सबकुछ दुरुस्त मिला।
डीजल और पेट्रोल में मिलावट और घटतौली की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में तिंदवारी के ईरा फिलिंग व बुंदेलखंड फिलिंग स्टेशन, मूंगुस गांव में शांति देवी फिलिंग स्टेशन, सोनरही में हीरालाल फिलिंग स्टेशन में ईंधन और मशीनों की जांच की।
जांच टीम में तहसीलदार पुष्कर, इंडियन आयल कारपोरेशन के विक्रय प्रबंधक गौरव सिंह, पूर्ति निरीक्षक बबेरू देवेंद्र सिंह, मशीन इंजीनियर बृजेंद्र यादव सहित थानाध्यक्ष तिंदवारी नरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश पर जांच अभियान जारी रहेगा।