फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीरे-धीरे बढ़ रहा है बुंदेलखंड में पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड में लॉकडाउन ने पारे की रफ्तार पर फिलहाल लगाम लगाई है। लॉकडाउन के चलते प्रदूषण में आई भारी कमी के नतीजे में पारा पिछले वर्षों की तरह तीखे तेवर नहीं दिखा पा रहा। हालांकि इसमें रोजाना बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदूषण न होने से तापमान बहुत ज्यादा नहीं सताएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में अप्रैल के पहले पखवारे में आमतौर पर अधिकतम पारा 40 से 44 रहता है। प्रदूषण की वजह से यह सामान्य से ज्यादा रहता है, लेकिन इस वर्ष लॉकडाउन से प्रदूषण में काफी कमी है। इससे तापमान ज्यादा तेवर नहीं दिखा रहा। कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विशेषज्ञ डा.दिनेश साहा ने बताया कि प्रदूषण न होने से तापमान की रफ्तार तेजी नहीं पकड़ पा रही।
हालांकि पिछले कई दिनों से तापमान में वृद्धि का सिलसिला जारी है। रविवार को बुंदेलखंड में अधिकतम पारा 40 और न्यूनतम 22 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को सर्वाधिक अधिकतम 42 डिग्री पारा हमीरपुर का रहा। चित्रकूट व महोबा 41, बांदा 40 और जालौन व झांसी 39 डिग्री रिकार्ड किया गया। इन जनपदों में न्यूनतम पारा 21 व 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें