फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अब्दुल वहीद निजामी के उर्स में रही कव्वालियों की धूम

Wed, 09 Sep 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बाबा निजामी के अव्वल खलीफा हजरत हकीम अब्दुल वहीद चिश्ती निजामी का दो दिवसीय 3वां सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। सोमवार और मंगलवार को छावनी स्थित दरगाह पर सुबह कुरान ख्वानी हुई।
विज्ञापन

दोपहर बाद दरगाह पर गुस्ल की रस्म भी अदा की गई। चादरपोशी और गुलपोशी भी हुई, फातिहा और सलातो सलाम भी पढ़ा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर (तबर्रूक) लिया। रात में महफिले समा का आयोजन भी हुआ। मौदहा से आए कव्वालों ने अपने अपने कलाम भी पेश किए।
सज्जादानशी हाजी इकबाल अहमद निजामी, लाल मोहम्मद (मौदहा), निसार अहमद निजामी (अच्छे मियां), पीरू निजामी (छतरपुर), सफीक अहमद निजामी, कमाल अहमद, मौलाना मेराज अहमद, हरीश जेठानी, परवेज अहमद, मुमताज अहमद, अरशद निजामी, फारूक अहमद, इलियास अहमद, इम्तियाज असलम, हनीफ आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें