प्रभाकर नगर निवासी टीचर शिवचरन द्विवेदी के पुत्र
पुष्पेंद्र राजा को नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नालॉजी
(फैजाबाद) से एमटेक (फाइनल) में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर दीक्षांत
समारोह में राज्यपाल राम नाईक व उप कुलपति हाशिम अख्तर ने गोल्ड मेडल से
नवाजा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीपी सिंह के आवास में बैठक कर
टीचर्स व शुभचिंतकों ने कामयाबी पर खुशी जताई। पूर्व प्रवक्ता रमेश कश्यप,
गंगा विष्णु मिश्र, राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे।