फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा: गुरुओं की पूजा कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गुरु पूर्णिमा पर रविवार को मठ मंदिरों और आश्रमों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने गुरु पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान खाने पीने के लिए भंडारा आयोजित किए गए।
विज्ञापन


शहर के नागा बाबा आश्रम राजघाट रोड में भजन कीर्तन व भंडारा हुआ। इसी प्रकार करिया नाला हनुमान मंदिर में भंडारा हुआ। बुद्धाराम कुआं आश्रम निम्नीपार, राम निवास निम्नीपार, राम निवास सिंहवाहिनी मंदिर, भूरागढ़, कनवारा आदि में भक्तों ने गुरु की पूजा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। संकट मोचन, जमुनादास के महावीरन में भी प्रसाद वितरण हुआ। महेश्वरी देवी, काली देवी मंदिर आदि में गुरु पूर्णिणा पर कार्यक्रम हुए।

उधर, ईश्वरीय ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय कटरा, गायत्री शक्ति पीठ शास्त्री नगर में गायत्री यज्ञ व अन्य धार्मिक कार्यक्रम हुए। पंडित बृजेश त्रिपाठी, पद्मश्री उमाशंकर पांडेय, मुख्य ट्रस्टी रामचंद्र, रामजानकी शुक्ला, जिला समन्वयक रामप्रकाश, देवालय प्रबंधक नवीन निगम आदि ने गुरु की महिमा बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें