फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 माह बाद पल्स पोलियो अभियान फिर शुरू

विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत में पोलियो ड्राप पीने वाले बच्चों के साथ उनकी माताएं, डीएम, सीएमओ व अ? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पोलियो मुक्त हो चुके भारत में पड़ोसी देशों के वायरस ने पोलियो का खतरा खड़ा कर दिया है। ऐसे में 14 माह बाद फिर सघन पल्स पोलियो अभियान दोबारा शुरू किया गया है। रविवार (20 मार्च) को इसकी शुरूआत हुई। हर वर्ष की तरह एक बार फिर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पहले दिन लगभग 90 हजार बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल में सघन पल्स पोलियो अभियान का आगाज बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर हुआ। डीएम अनुराग पटेल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव आदि ने खुराक पिलाई। सीएमओ ने बताया कि यह अभियान 25 मार्च तक चलेगा। इसके बाद सोमवार से शुक्रवार तक टीमें घर-घर जाकर ड्राप पिलाएंगी।
इसके लिए 620 टीमें गठित की गईं हैं। 1020 बूथ बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग और स्वैच्छिक संगठनों के कर्मचारी व पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि पोलियो की बीमारी से भारत मुक्त हो चुका है। लेकिन इसका वायरस पड़ोसी देशों में मौजूद है। इसलिए एहतियातन कोई जोखिम लेना ठीक नहीं है। इसलिए भारत सरकार ने हर वर्ष एक बार पोलियो अभियान का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अभियान की शुरूआत के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि जनपद में लगभग 2 लाख 85 हजार 775 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जानी है। इस दौरान सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा व डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. मीनाक्षी, राधा शर्मा, रामकुमार पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें