बांदा। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने शेट्टी आयोग
की वेतन संस्तुतियां लागू न किए जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर
प्रदर्शन किया।
संघ अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने बताया कि उच्चतम
न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक शेट्टी आयोग की सिफारिशें
पहली अप्रैल 2003 से लागू करने को कहा गया था। शासन ने अभी तक इस संबंध में
कोई कार्रवाई न करके उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की अनदेखी की।
हाईकोर्ट
के निर्देशों को भी प्रदेश सरकार ने तवज्जो नहीं दी। सिफारिशें जल्दी लागू
न हुईं तो न्यायालय कर्मचारी संगठन आंदोलन को मजबूर होगा।
प्रदर्शन
में रहमान अली, जितेंद्र, राजाराम गुरुदेव, यादवेंद्र यादव, चिंतामणि
अवस्थी, कल्पना अग्रहरि, दुर्गा राजपूत, बलराम सिंह कछवाह, प्रदीप निगम,
रामकिशोर तिवारी आदि मौजूद रहे।