फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest against online business - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। ऑनलाइन व्यापार के विरोध में एक बार फिर व्यापारी सड़कों पर उतरे। सरकार से गुहार लगाई कि खुदरा और फुटकर व्यापारियों पर रहम करें। ऑनलाइन कारोबार से उन्हें पालन-पोषण के लाले पड़ जाएंगे। यह भी आरोप लगाया कि ऑनलाइन कंपनियां नकली सामान बेचने के साथ ही जीएसटी की चोरी कर रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को सरकारी अवकाश के दिन प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बांदा यूनिट ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम कक्ष के सामने धरना दिया। व्यापारियों ने कहा कि पूरे देश में तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन कारोबार से खुदरा और फुटकर व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि ऑनलाइन कंपनियां आम लोगों को भ्रमित कर राष्ट्र को क्षति पहुंचा रहीं हैं। प्रधानमंत्री से कहा है कि खुदरा व्यापार को जिंदा रखने के लिए बहुराष्ट्रीय विदेशी कंपनियों पर नकेल कसें। व्यापार नियामक आयोग का गठन किया जाए।
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राज, जिलाध्यक्ष मनोज जैन, महामंत्री अमित सेठ भोलू सहित संजय निगम अकेला, रामजी गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, सुधीर कुमार गुप्ता, अमित गुप्ता मनीष, प्रदीप वर्मा, आचार्य वृंदावन वैश्य, मुन्ना राइन, वार्ड सदस्य राजेश सिंह गौतम, शांत्तन ओमर, रामआसरे गुप्ता पप्पू, रमेश त्रिपाठी पंडित जी, अरविंद धुरिया, अशोक गुप्ता, उमेश गुप्ता, गया, अनिल गुप्ता, निशांत खैरा, प्रदीप कुमार जड़िया, सुरेश कान्हा, कल्लू सिंह चौहान, मोतीराम सिंधी, नईम नेता, मोहम्मद आरिफ, भोला साहू, रीता गुप्ता, अशफाक अहमद, पुनीत सोनी, पीयूष गुप्ता इत्यादि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें