फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास आवंटन में धांधली पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा आवास और शौचालयों के आवंटन में धांधली के खिलाफ डिघवट (पैलानी) गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


गांव के बासदेव मिश्रा की अगुवाई में आए ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान, सचिव और बीडीओ की साठगांठ से इंदिरा आवास अपात्रों को दिए गए हैं।

ज्यादातर लाभार्थियों के पक्के मकान हैं और उनके पास सभी तरह की सुविधाएं हैं। प्रशासन को गांव में आवास आवंटन की जांच करानी चाहिए।

ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा योजना का भी बुरा हाल है। मजदूरों का पैसा फर्जी ढंग से निकाल लिया गया। शिकायत करनने वालों में श्यामबाबू, अरुण, राजेंद्र यादव, रामबाबू, कमतू, ठाकुर प्रसाद, हेमचंद्र, जयराम यादव, राजकरन, इंद्र कुमार इत्यादि शामिल रहे।

कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन
करतल क्षेत्र के पंचमपुर ग्राम सभा के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कार्रवाई की मांग की। रामसिया, चंद्रपाल, रामखिलावन, रामलखन, जगप्रसाद, नारायनदेश, भइयाराम इत्यादि कार्डधारकों ने बताया कि कोटेदार ने जून माह का अनाज व चीनी वितरित न कर कालाबाजारी कर ली है। एमपी के सीमावर्ती गांवों में मिट्टी का तेल महंगे दामों में बेच लिया जाता है। एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने जांच व कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें