फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
property dealer murdered - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। युवा प्रापर्टी डीलर की गला रेतकर भरी दोपहर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के किराएदार के घर की महिला से अवैध संबंधों को लेकर हत्या हुई। उधर, किराएदार से पैसे के लेन-देन का विवाद भी बताया जा रहा है। युवती समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद में दो हत्याएं हुईं। सुबह पिपरी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कुछ ही घंटे बाद शहर की सीमा से जुड़े भूरागढ़ गांव में राम सिंह यादव (36) पुत्र मान सिंह को घर के आंगन में लेटे समय धारदार हथियार से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया गया। वह सीमावर्ती मध्य प्रदेश के परेई (छतरपुर) गांव का रहने वाला था। प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था।
भूरागढ़ गांव के नई बस्ती में मकान बनाकर रह रहा था। सोमवार को दोपहर बाद उसका शव घर के आंगन में खून से लथपथ मिला। गला रेता हुआ था। बताया गया है कि हत्या में तीन लोग शामिल रहे। ग्रामीणों के मुताबिक जिन पर संदेह है वह राम सिंह यादव के साथ प्रापर्टी डीलिंग में पार्टनर भी थे। हालांकि प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।
विज्ञापन

ममेरे भाई रामदास की सूचना पर मटौंध थाना और भूरागढ़ चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों आदि से जानकारियां लीं। रामदास ने बताया कि राम सिंह परेई गांव आता-जाता रहता था। उसके घर में एक युवक किराए से रहता था।
यह भी बताया गया कि राम सिंह ने छत डलवाने के लिए अपने किराएदार को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। पैसा न लौटाने पर चार दिन पहले राम सिंह ने उससे अपना कमरा भी खाली करा लिया था। युवक की मां सहित चार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि मृतक के मकान में किराए से रहने वाले युवक की बहन से मृतक राम सिंह के संबंध थे। बताया कि सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें