फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महोबा के कलाकारों ने भक्ति गीतों पर मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नूतन बाल समाज की ओर से गणेश भवन (अलीगंज) में दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रात में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महोबा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन

गणेश उत्सव के पहले दिन बड़ोखर खुर्द की रमेशपाल की अगुवाई में दिवारी नृत्य का प्रस्तुतीकरण हुआ। रात में महोबा जिले से आए ब्लाइंड म्यूजिकल ग्रुप बावला एंड पार्टी ने भक्ति और देश प्रेम से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। अखिलेश शुक्ला व राजनारायण द्विवेदी ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। देर रात कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
नगर पंचायत अध्यक्ष मटौंध रामबाबू सुधीर सिंह व नूतन बाल समाज के सभापति अशोक त्रिपाठी जीतू एडवोकेट अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बाल गंगाधर तिलक की जीवनी पर आधारित नाटक मुंबई और झांसी के कलाकारों ने प्रस्तुत किया।सबसे न्यारे सांवले श्याम की प्रस्तुति पर श्रद्धा निगम ने खूब वाहवाही लूटी। आकाशवाणी छतरपुर की टीम ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें