फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायिक शिक्षा के अंक मेरिट में मंजूर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अनलॉक-5 के पहले ही दिन 1 अक्तूबर को दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही डिग्री कॉलेजों में चहल-पहल तेज हो गई। बीए प्रथम वर्ष के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय में 320 सीटों में 62 और जेएन महाविद्यालय में 580 सीटों में करीब 50 प्रवेश हुए। उधर, मेरिट में व्यवसायिक शिक्षा के नंबर न जुड़ने से इस वर्ग की छात्राओं की मेरिट काफी नीचे चली गई। उनके दाखिले नहीं हो पाए।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय
प्रवेश समिति के निर्णय अनुसार व्यावसायिक शिक्षा के अंकों को हटाकर मेरिट बनाई गई। इसमें छात्राओं की मेरिट कम होने पर उन्हें प्रवेश से वंचित होना पड़ा। प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के मुताबिक व्यावसायिक शिक्षा की छात्राओं के प्राप्तांकों में से व्यावसायिक शिक्षा के अंक हटाकर मेरिट बनाई गई है। इन छात्राओं के बारे में बाद में विचार किया जाएगा।
दाखिले को बेलने पड़े पापड़
राजकीय महिला महाविद्यालय में पहले ही दिन छात्राओं को दाखिले के लिए काफी पापड़ बेलने पड़े। बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने आईं सुष्मिता पाठक ने कहा कि काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छात्राओं को मिली राहत
छात्रा अनुष्का द्विवेदी ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा वाली छात्राओं की मेरिट बहुत ज्यादा थी। प्रवेश समिति के निर्णय से सामान्य जाति की छात्राओं को राहत मिली है। पहले उनका प्रवेश हो जाए बाद में व्यावसायिक शिक्षा वालों का हो।
पंडित जेएन महाविद्यालय
महाविद्यालय के सूचना पट पर सूची देखने की होड़ रही। प्रवेश विवरणिका (प्रास्पेक्टस) लेने के लिए छात्र काउंटर पर जमे रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं की मदद के लिए शिविर लगाया गया था।
दाखिले में नहीं आई दिक्कत
छात्र अखिलेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद उनका मेरिट में नाम आ गया है। यहां प्रवेश को लेकर ऐसी कोई समस्या नहीं आई है। चूंकि पहली सूची में नाम था, इसलिए प्रवेश आसानी से हो गया।
बीए प्रथम वर्ष में मारामारी
छात्र ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि पहली सूची में नाम आ जाने वाले छात्र-छात्राओं के पहले दाखिला मिल रहा है। कुछ खास असुविधा नहीं हो रही। ज्यादा मारामारी बीए प्रथम वर्ष के लिए है।
अतर्रा पीजी कॉलेज में प्रवेश कल से
अतर्रा। पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अभिलाष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 3 अक्तूबर से प्रवेश प्रारंभ होंगे। बीए प्रथम वर्ष में 540 सीट, बीकॉम में 60, बीएससी मैथ व बायो में 120-120 सीटों में प्रवेश होना है। इसके साथ ही बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, एमए फाइनल, एमकॉम फाइनल, एमएससी फाइनल में भी प्रवेश 3 अक्टूबर से होंगे। कॉलेज नोटिस बोर्ड में चस्पा मेरिट सूची मे नाम देखकर छात्र-छात्राएं समय से अपने सारे दस्तावेज जांच के लिए जमा कर दाखिला लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें