सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में हाईस्कूल की मेधावी छात्राएं।
- फोटो : BANDA
बांदा। हाईस्कूल में तिंदवारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा प्रांशी गुप्ता ने जिले में पहला स्थान हासिल कर मेधा का परचम लहराया। इसी तरह इंटर में शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा स्नेहा भारद्वाज टॉपर बनीं।
बोर्ड द्वारा जारी जनपद की टॉप-10 मेधावी सूची में हाईस्कूल में 15 और इंटर में 11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल टॉपर प्रांशी ने आर्थिक तंगी के बीच पढ़ाई करते हुए यह स्थान हासिल किया है।