फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार फिर बने अध्यक्ष

Mon, 15 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की बांदा यूनिट मेें राजकुमार श्रीवास्तव (आरईएस) को लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। रविवार को विकास भवन सभागार में गहमागहमी के बीच परिषद के प्रांतीय नेताओं की मौजूदगी में सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी गुटों का एकीकरण होने के बाद अधिवेशन रविवार को हुआ। प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। महामंत्री आरजे शर्मा के मुताबिक बांदा के 50 मान्यता प्राप्त संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री या प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बाद में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।

पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालजी सोनकर और आरएस भारतीय को चुनाव अधिकारी नामित किया गया। चुनाव प्रक्रिया में मतदान की नौबत नहीं आई। मौजूदा अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव चौथी बार लगातार अध्यक्ष चुने गए। नर्वदा चतुर्वेदी (मातृ एवं शिशु कल्याण) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आरजे शर्मा (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


जगतपाल यादव (आरटीओ) संप्रेक्षक चुने गए। यह सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। पर्यवेक्षक भूपेश अवस्थी ने इन सभी को शपथ दिलाई। इन्हें कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया गया।

अधिवेशन को प्रमोद द्विवेदी, जेके नायक, बागीशचंद्र द्विवेदी, ओपी दीक्षित, मूलचंद्र पटेल, राजकिशोर पाल, राशिद वली खां, अश्वनी गुप्ता, प्रदीप निगम, निरंजन शुक्ला, अनूप रावत, पीर मोहम्मद, भूरा सिंह, संजय शुक्ला, डा.संजीव कुमार सिंह चौहान आदि ने संबोधित किया। संचालन आरजे शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें