फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मारी, साढ़े तीन सौ मुर्गों मौके पर ही मर गए

Thu, 29 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की धुंध में भी तेज रफ्तार जा रही रोडवेज बस ने मुर्गों से भरी बोलेरो पिकअप पर टक्कर मार दी। उसके पिछले भाग के परखच्चे उड़ गए। उसमें भरे करीब साढ़े तीन सौ मुर्गों मौके पर ही मर गए। टक्कर से बस को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


बस कंडेक्टर ने बोलेरो चालक का कुसूर बताकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में बस कंडेक्टर और चालक दोनों ही बस छोड़कर फरार हो गए। बोलेरो मालिक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। कानपुर से मुर्गे लेकर आ रही बोलेरो पिकअप को देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के मोड़ पर बांदा से कानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बोलेरो चालक राममिलन बाल-बाल बच गया लेकिन उसमें भरे करीब साढ़े तीन सौ मुर्गें वहीं मर गए। बोलेरो मालिक तारिक ने देहात कोतवाली मेें मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाकर सड़क साफ की और यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें