मौनीबाबा धाम में बेरीकेडिंग का कार्य करते श्रमदानी। संवाद
- फोटो : गुडूर गांव में अपने कच्चे मकान के सामने खड़ी बिट्टन देवी।
बबेरू। स्वामी अवधूत महाराज के सानिध्य में मौनीबाबा धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय मेले, प्रदर्शनी व भंडारे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भंडारे के लिए प्रसाद वितरण पंडालों की साफ सफाई कर उन्हें तैयार कर दिए गए हैं तो मेला, प्रदर्शनी के लिए विभिन्न सरकारी विभागों सहित व्यक्तिगत दुकानों के पंडाल बनना शुरू हो गए हैं।
सिमौनी गांव के मौनीबाबा धाम में आगामी 15 से 17 दिसंबर तक राष्ट्रीय मेला का आयोजन होगा। धाम में स्वामी अवधूत महाराज की ओर से भंडारा आयोजित किया जाता रहा है। साथ ही यहां भारत सरकार की ओर से हस्तशिल्प मेला लगाया जाता है। इसमें खादी ग्रामोद्योग, खादी बोर्ड, हैंडलूम, कोलकाता का जूट उद्योग सहित अन्य प्रदेशों की ओर से पंडाल लगाकर उत्पाद बिक्री किए जाते हैं। इसके साथ ही विज्ञान प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी, कृषि मेला व विभिन्न प्रकार के झूले आकर्षण का केंद्र होते हैं।
प्रदेश सरकार की तरफ से मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा रामलीला व नाटकों का भी आयोजन होगा। वहीं धाम की ओर से लगातार तीन दिनों तक भंडारा होगा। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं।
भंडारा के लिए प्रसाद वितरण काउंटरों की साफ-सफाई कर तैयार कर दिए गए हैं। मालपुआ प्रसाद वितरण के लिए 11 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें एक साथ 11 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। श्रमदानी रात दिन कार्य करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
मौनीबाबा धाम में बेरीकेडिंग का कार्य करते श्रमदानी। संवाद- फोटो : गुडूर गांव में अपने कच्चे मकान के सामने खड़ी बिट्टन देवी।