सेंट पाल्स गिरजाघर में सेंटा क्लॉज के साथ सेल्फी लेती बालिका।
- फोटो : BANDA
बांदा। क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। कई दिनों पूर्व से ही झांकी और आकर्षक सजावट से सजे गिरजाघर शुक्रवार को क्रिसमस-डे पर और जगमगा उठे। सुबह 9 बजे चिल्ला रोड स्थित सेंट जॉर्ज चर्च में और 11 बजे रोडवेज के सामने स्थित सीएनआई चर्च में प्रार्थनाएं हुईं। पादरी अनुपम जान ने प्रार्थनाएं कराईं।
देश के विकास, सद्भाव, कोरोना से मुक्ति आदि की प्रार्थनाएं की गईं। प्रधानाचार्य अल्बर्ट रसकिन, एल्फ्रेड रोमिया, लखन, गजराज साहू आदि शामिल रहे। तिंदवारी रोड स्थित सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विशेष प्रार्थना हुई। यहां प्रभु यीशू की झांकी भी सजाई गई। प्रधानाचार्य ए.सुसई रथिनम ने प्रार्थना कराई।